Site icon Dainik Savera Times

स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh ने ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ अभियान के तहत घर-घर जाकर किया निरीक्षण

पटियाला : पंजाब में बाढ़ के कारण जगह-जगह जमा हुए पानी और फैल रही डेंगू की महामारी को लेकर पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा एक विशेष अभियान ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटियाला के हीरा बाग इलाके में घर-घर जाकर डेंगू महामारी की जांच की।

इस मौके पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने घरों के बाहर जहां भी पानी इकट्ठा होता है उसे निकाल दें ताकि मच्छर न पनपें और डेंगू महामारी न फैले। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों में कूलर लगे हैं वह रोजाना अपने कूलर का पानी बदलें। इसलिए आज हम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और घरों में जमा पानी को हटा रहे हैं।

 

 

Exit mobile version