Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने माता कौशल्या अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों से की मुलाकात

September 18, 2023

स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने माता कौशल्या अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों से की मुलाकात

पटियाला : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के साथ बैठक की और लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें हर संभव अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए तैयार है। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आज डॉक्टर के साथ बैठक की गई है। जल्द ही लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें