Site icon Dainik Savera Times

स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने Mohali के पास गांवों का किया दौरा, डेंगू के प्रति लोगों को किया जागरूक

मोहाली : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने आज मोहाली के पास गांवों का दौरा किया और वहां लोगों के घरों के बाहर खड़े पानी मे डेंगू की फेक्ट्री बनी हुई थी, जिसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया है कि बचाव कैसे करना है। हर शुक्रवार सेहत कमेटियां लोगों के घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी। 15 अगस्त को 75 और आम आदमी क्लीनिक मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबियों को समर्पित करेंगे। 580 आम आदमी क्लीनिक पहले ही पंजाब में खोले जा चुके हैं। केंद्र की तरफ से अभी तक हमारे 580 करोड़ के फंडों को लेकर कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया जो निंदनीय है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान हमें लगातार फंड्स दे रहे हैं ताकि सेहत विभाग द्वारा शुरू किए काम ना रुके।

Exit mobile version