Site icon Dainik Savera Times

कपूरथला केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी की बिगड़ी तबीयत: सिविल अस्पताल में हुई मौत

जालंधर: कपूरथला मॉडर्न जेल में देर रात एक NDPS के हवालाती की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर है। जिसको सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के लिए लाया गया। लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद थाना कोतवाली को सूचित करने पर पुलिस ने हवालाती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि SHO कोतवाली किरपाल सिंह ने करते हुए बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के रूप में हुई है।

SHO किरपाल ने यह भी बताया कि हवालाती राजिंदर सिंह पर नशा तस्करी के 2 केस एक जालंधर के थाना रामा मंडी में और एक कपूरथला थाना सिटी में दर्ज है। जिसमे वह जेल में बंद था। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज नहीं हुए है।

देर रात सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि मॉडर्न जेल कपूरथला से एक हवालाती राजिंदर सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण सिविल अस्पताल में लाया गया था। जिसकी मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो गई थी।

बताय जा रहा है कि हवालाती राजिंदर सिंह की जेल में तबीयत बिगड़ी तो पहले उसे जेल के अस्पातल में प्राथमिक उपचार करने के बाद सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। यहां उसका इलाज शुरू किए जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

थाना कोतवाली के SHO किरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पारिवारिक सदस्यों को भी जानकारी दे दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर उचित कार्यवाही की जायगी।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version