Site icon Dainik Savera Times

जालंधर की वार्डबंदी पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर तय होगा कब होगा निगम चुनाव

जालंधरः (पंकज राय)। जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर शहरी कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर आज 9 फरवरी को सुनवाई होनी है। वैसे जालंधर और फगवाड़ा निगम की वार्डबंदी को चुनौती देने वाली याचिका पहले से ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है, जिस पर 12 मार्च को सुनवाई होनी है। उससे पहले शुक्रवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में अगर कोई फैसला आता है तो जालंधर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा जिसको लेकर विपक्ष के कांग्रेस से ज्यादा सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव लड़ने वाले नेता बीते 22 महीने से नजर लगाए बैठे हैं। ऐसे में हाईकोर्ट का फैसला तय करेगा कि जालंधर निगम का चुनाव कब होगा। ये चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद होगा या फिर कोर्ट के आदेश पर चुनाव लोकसभा से पहले होने का अंदेशा है। इससे खासकर जालंधर सिटी के चार हलके के सियासी गणित का फेरबदल होना भी निर्भर करता है।

Exit mobile version