Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल दोनो याचिकाओं पर हुई सुनवाई

February 20, 2024

किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल दोनो याचिकाओं पर हुई सुनवाई

जालंधर: एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगों को लेकर किसान आंदोलित हैं और दिल्ली के लिए आगे बढ़ रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं को बंद किया गया है। हाईवे पर कंक्रीट के बैरीकेडिंग लगाई गई है और कई इलाकों में धारा 144 भी लागू की गई है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि केंद्र सहित पंजाब और हरियाणा द्वारा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर ली गयी है। इसी के साथ केंद्र सरकार की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया ने बताया की आज शाम को किसान नेताओं के साथ चंडीगढ़ में बैठक करेंगे।

पंजाब के एडवोकेट जनरल ने जानकारी देते हुए कहा की अभी तक सभी प्रदर्शनकारी पंजाब में ही हैं, हरियाणा में प्रवेश नही कर पाए हैं और हम उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं। इस पर हाई कोर्ट द्वारा याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई गई। कहा क्या आप इस मामले को वहां ले जाना चाहते हैं, आप इस अदालत से बाहर यह मुद्दा उठाएंगे तो हाई कोर्ट कैसे इस पर सुनवाई करेगा।

आपको बता दें कि याचिकाकर्ता एडवोकेट उदय प्रताप सिंह ने यूएनओ को पत्र लिख इस मामले में दखल देने की मांग की थी, इसी पर हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने कहा की आज किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बैठक होने जा रही है, इसआज बैठक में क्या होगा पहले उसे देख लें उसके बाद मंगलवार को सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें