Site icon Dainik Savera Times

जालंधर की वार्डबंदी पर फिर टली सुनवाई, अब 4 अप्रैल को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

जालंधर। जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर अब 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है। वैसे जालंधर निगम की वार्डबंदी पर 22 फरवरी को सुनवाई नहीं हो पाई और कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 अप्रैल की तारीख दे दी। ऐसे में अगर अगली सुनवाई में कोई फैसला आता है तो जालंधर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा जिसको लेकर विपक्ष के कांग्रेस से ज्यादा सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव लड़ने वाले नेता बीते 23 महीने से नजर लगाए बैठे हैं। ऐसे में हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा कि जालंधर निगम का चुनाव कब होगा। अब ये चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। इससे खासकर जालंधर सिटी के चार हलके के सियासी गणित का फेरबदल बदलना भी निर्भर करता है।

Exit mobile version