Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ कोर्ट में सोनू शाह मर्डर केस में आज होगी सुनवाई, गुजरात से वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश होगा लॉरेंस बिश्नोई

December 20, 2023

चंडीगढ़ कोर्ट में सोनू शाह मर्डर केस में आज होगी सुनवाई, गुजरात से वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश होगा लॉरेंस बिश्नोई

चंडीगढ़ः (नीरू)। लड़के गुडेल में हुए सोनू शाह मर्डर केस में आज कोर्ट में सुनवाई होनी है जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित आठ आरोपी है जिनके खिलाफ अदालत में आरोप तय किए गए हैं। अब अदालत में सभी के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के बाद आरोपियों की सजा पर फैसला होगा जिसमें लॉरेंस बिश्नोई सहित होटल संचालक धर्मेंद्र सिंह शुभम मनजीत अभिषेक राजू राजन सहित दीपारंगा शामिल हैं। लॉरेंस गुजरात पुलिस की कस्टडी में है जबकि वह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश होगा। आरोपी धर्मेंद्र सिंह जमानत पर है। आरोपी मनजीत चंडीगढ़ की बुडेल जेल में बंद है। वहीं, शुभम सेंट्रल जेल अंबाला और आरोपी अभिषेक दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। इसी तरह से आरोपी राजू बसोदी दिल्ली की तिहाड़ जेल और आरोपी राजन उर्फ़ जाट हरियाणा की नई जेल में बंद है। इसके साथ ही मोहाली के पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी अटैक का आरोपी दीपक रंग चंडीगढ़ की बंडल जेल में बंद है।

बूढ़े जेल में सोनू शाह मर्डर कांड के आरोपी दीपक रंग से जेल में मोबाइल मिला था। इसके शक के बाद पुलिस ने तलाशी लेकर उसके पास से फोन बरामद की थी। वहीं, अब पुलिस जांच कर रही है की क्या आरोपी जेल में के अंदर बैठे किन-किन लोगों से बात करता था आरोपी अंदर जेल में बैठकर साजिश रचने की तैयारी कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें