Site icon Dainik Savera Times

लतीफपुरा में बंद रास्ते पर बने कब्जे पर कार्रवाई को लेकर आज High Court में हाेंगी सुनवाई

जालंधर : लतीफपुरा में इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट द्वारा 14 महीने पहले कब्जा हटाने की कार्यवाई के बाद से बंद की गई सड़क को पूरी तरह से खाली कराने के मामले को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज वीरवार को होनी है। शिकायत पक्ष का कहना है की ट्रस्ट की कार्यवाई के बाद से रास्ता पूरी तरह से बंद हैं। इस कारण लतीफपुरा के लोग सड़क पर टैंट लगाकर धरना दे रहे हैं।

कोर्ट के आदेश को लेकर रविवार को पुलिस ने एक तरफ का रास्ता खुलवाते हुए, वन-वे ट्रै़फिक शुरू करवा दिया है लेकिन आधा रास्ता अब भी नहीं खोला गया है, जिसके कारण इलाके के लोगों की परेशानी बरकरार है।

मंगलवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई थी, जिस पर अब वीरवार को सुनवाई में तय होगा कि पुलिस ने कब लतीफपुरा के बंद रास्ते को कब खुलवाने की कार्रवाई करता है।

Exit mobile version