Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में बढ़ी गर्मी, इस तारीख तक बारिश नहीं; जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

March 9, 2026

Punjab Weather: पंजाब में बढ़ी गर्मी, इस तारीख तक बारिश नहीं; जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को पूरे राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप निकलेगी और फिलहाल 14 मार्च तक बारिश के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फरीदकोट में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि रविवार सुबह कुछ इलाकों में अचानक घना कोहरा भी देखने को मिला। अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के गुजरने से बदले हालात

मौसम विभाग के मुताबिक, हाल ही में सक्रिय रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब इस क्षेत्र से आगे बढ़ चुका है। इसके कारण फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और मौसम के सूखा रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना भी जताई गई है।

फिलहाल राज्य के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.7 से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

चार दिनों तक सूखा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार पंजाब में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। फिलहाल राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें