पंजाब के सभी 23 जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस गर्मी में पठानकोट में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आज 21 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट और 2 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून तक लोगों को ठंड और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
वहीं मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। पंजाब के 2 जिलों में आज भीषण गर्मी पड़ सकती है। इनमें लुधियाना और बरनाला भी शामिल हैं, दोनों के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मनसा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पठानकोट में सबसे अधिक तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में 45.2 डिग्री, लुधियाना में 45.1 डिग्री, पटियाला में 45.6 डिग्री, बठिंडा में 47.0 डिग्री, फरीदकोट में 46.1 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 44.9 डिग्री, फिरोजपुर में 44.3 डिग्री रहा. जबकि जालंधर में 43.8, मोगा में 43.7, मोहाली में 44.5, रोपड़ में 43.6 और रूपनगर में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

