Site icon Dainik Savera Times

Punjab में कल से बढ़ेगी गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

चंडीगढ़ : पंजाब में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। मंगलवार को कई जिलों में गर्म हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। फरीदकोट और पठानकोट सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान क्रमश: 42.1 और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 मई तक राज्य के कई हिस्सों में लू बढ़ने की संभावना है। इस बीच कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

सीधी धूप में जाते समय अपनी सुरक्षा करना जरूरी हैं। अगर धूप सीधे चेहरे पर पड़े तो लू लगने का डर हो सकता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले अपने मुंह और सिर को अच्छे से ढक लें, सिर पर कपड़ा या टोपी पहन लें।

वहीं, दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग कर धूप से बच सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सीधी धूप में जाते समय अपना बचाव करना जरूरी है, नहीं तो व्यक्ति बीमार हो सकता है। गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की एक बोतल रखनी चाहिए और लू लगने के खतरे को कम करने के लिए बाहर निकलने से पहले खूब सारा पानी पीना चाहिए।

लू से बचने के कुछ उपाय

-दोपहर के समय घर से बाहर निकलते समय अपने साथ एक कपड़ा रखें ताकि आप उससे अपना सिर, गर्दन और कान ढक सकें।

-पानी कई बीमारियों का इलाज है। दस्त से बचने के लिए दिन में कई बार पानी, नींबू पानी पियें।

-पानी में ग्लूकोज मिलाकर पियें। इससे शरीर में पानी की कमी तो दूर होगी ही, एनर्जी भी बनी रहेगी।

Exit mobile version