Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में 4 दिन हीटवेव और बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update: पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बीते दिन तापमान में 0.4 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक बना हुआ है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव, गर्म रातें और गरज-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। 1 मई को हीटवेव से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 2 मई से फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सात जिलों-पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली सहित नौ जिलों में हीटवेव रहने की संभावना जताई गई है।

सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिनमें चंडीगढ़ (40.8), लुधियाना (42.4), पटियाला (42.4), बठिंडा (43.7), एसबीएस नगर (40.5), फरीदकोट (42.8) और रूपनगर (41.4) शामिल हैं। वहीं छह जिलों-अमृतसर (39.3), पठानकोट (38.8), फाजिल्का (39.9), फिरोजपुर (39.0), होशियारपुर (37.9) और मोगा (39.4) में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम प्रणाली सक्रिय

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 80° पूर्वी देशांतर और 32° उत्तरी अक्षांश के पास करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

ये भी पढ़ें…

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 27 अप्रैल से 2 मई के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 26 और 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रह सकती है, जबकि 2 मई को गरज, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल के बीच कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Exit mobile version