Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 वाहनों की हुई जबरदस्त टक्कर, कार के उड़े परखच्चे….4 छात्रों की हुई मौत

May 18, 2024

2 वाहनों की हुई जबरदस्त टक्कर, कार के उड़े परखच्चे….4 छात्रों की हुई मौत

पटियाला : पटियाला में देर रात 12 बजे एक बड़ा हादसा हुआ हैं, जिसमें 4 छात्रों की दर्दनाक मौत हाे गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भादसों रोड लॉ यूनिवर्सिटी के पास दो गाड़ियों का एक्सीडेंट हुआ हैं, जिसमें एक गाड़ी फार्म हाउस से टकराई और दूसरी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 6 में से 4 छात्रों की मौत हो गई। जिनमें से 2 लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी डिग्री पूरी करने के बाद एक पार्टी के बाद होटल से निकले थे और रेस लगा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया। सभी 6 लोग राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र थे।

यह भी बताया जा रहा है कि कार सवार छात्र पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद कार में सवार 6 छात्रों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से 2 लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान रीत सूद, इशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभु सहगल के रूप में हुई है। उनकी कार के पीछे आ रही एसयूवी में सवार दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। तेज रफ्तार के कारण एंडेवर की कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।

परनीत कौर ने पटियाला में हादसे का शिकार हुए 4 छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए फेसबुक पेज पर एक पाेस्ट शेयर की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें