Site icon Dainik Savera Times

ट्रैक्टर और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

फगवाड़ा : पंजाब में जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे के पास गुरुवार की रात ट्रैक्टर और कार की टक्कर से 2 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घटना कल देर रात उस वक्त हुई, जब कार सवार लुधियाना लौट रहे थे।

उसी दौरान एक ट्रैक्टर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को फिल्लौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सरवन कुमार और बैबाव के रूप में हुई है। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version