Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

जालंधर में आज सुबह जब लोग उठे तो देखा कि बाहर बारिश हो रही है। आज सुबह से हो रही बारिश के बीच लोग आखिरी सोमवार के लिए मंदिरों में पहुंचे और सोमवार के आखिरी व्रत का उद्यापन करने पहुंचे। लोगों के मुताबिक, बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। सड़कों पर जाम और जलभराव के कारण लोगों को अपने काम पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से बारिश के कारण सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। आज बच्चों के स्कूल खुले तो बच्चों को बारिश में भी स्कूल भेजना पड़ा।

Exit mobile version