Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, सड़कों और गलियों में खड़ा हुआ पानी

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/YouCut_20260730_085641724.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/YouCut_20260730_085715163.mp4

लुधियाना: जहां एक तरफ मानसून सीजन चल रहा है, इस मॉनसून सीजन में पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और कई हिस्सों में रुक-रुक के बारिश हो रही है। कई जगह में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं अगर लुधियाना की बात करें तो लुधियाना में आज सुबह जोरदार बारिश देखने को मिली, जिससे लुधियाना वासी को गर्मी से तो रहा जरूर मिली पर दूसरी ओर गलियों सड़कों में खड़ा पानी लोगों को परेशान कर रहा है। परेशान लोगों के घर के अंदर आया पानी की वजह से कई सामान खराब हो जाते हैं।

अगर लुधियाना बस स्टैंड के नजदीक इलाका निवासी की बात की जाए तो उनका कहना है कि हमारे गलियों में पानी भर चुका है घर के अंदर भी आ चुका है और हमारा सामान भी खराब हो रहा है यह कोई नई बात नहीं है कि मानसून सीजन में हमारे गलियों में पानी ना भरे, हर बार की तरह इस बार भी हमारी गलियों में पानी खड़ा हो जाता है, हम तो पहले ही गर्मी से परेशान थे की कम पर जाना भी मुश्किल हो रहा था पर अब बारिश ज्यादा होने से गलियों में पानी भरने से कम पर भी जाना मुश्किल हो रहा है, हम लोगों ने कई बार प्रशासन से अपील की है कि निकासी की जाए ताकि हमको कोई दिक्कत परेशानी ना आए, अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मानसून सीजन में लोगों के गली मोहल्ले में रुका हुआ पानी का प्रशासन की ओर से मसले का हाल कब निकल कर आता है जाने वाला समय बताएगा।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version