रूपनगर: आज रूपनगर शहर में मानसून की पहली भीषण वर्षा ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। शहर के अधिकतर मोहल्ले पानी में डूबे नजर आए। लोगों के घरों में पानी घुस गया। कुछ मोहल्लों में कारें भी पानी में डूबी हुई थी। जिनके अंदर तक पानी जा रहा था। कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आज शहर में 99 एमएम. वर्षा हुई। जिससे शहर का कोई भी हिस्सा पानी के नुकसान से नही बच सका। जानकारी अनुसार गांधी नगर, जुझार सिंह नगर, सरकारी सी. सैंक. स्कूल लड़के व लड़कियां, रैलो रोड़, मल्होत्रा कालोनी, रामलीला ग्राउंड , पुल बाजार, पुराना पुल व अन्य कई स्थान पानी में डूब गए थे।
गांधी नगर में तो लोगों के घरों में पानी घुस जाने से उनका काफी नुकसान हुआ और लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। इसके अतिरिक्त नई अनाज मंड़ी में वर्षा का पानी घुस जाने से जो वहां पर घर बने हुए है वहां पर भी पानी घुस जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। नई अनाज मंड़ी मे शोरूम के आगे छोड़ी गई पाकिंर्ग में 2 से अढ़ाई फुट पानी जमा हो गया। जिससे जहां लोगो का आना जाना बंद हुआ वही शोरूम मालिकों के कारोबार को नुकसान पहुंचा। शहर के नजदीक लगते खेत भी तालाब का रूप धारण कर गए थे।
सीवरेज का पानी सभी स्थानों से ओवरफ्लो होता रहा। जिससे सड़कों पर गंदगी फैली। लोगों का कहना है कि अगर वर्षा कुछ समय ओर पड़ जाती तो बहुत नुकसान हो सकता था। सूत्रों अनुसार आज वर्षा प्रात: लगभग 4 बजे शुरू हुई थी और 8 बजे तक चलती रही। गांधी नगर में फायरबिग्रेड की सहायता से वर्षा का पानी निकालने का समाचार प्राप्त हुआ है ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सकें। बेला रोड़ पर पानी जमा होने से दो पहिया वाहन चालक वापिस लौटते देखे गए।
कई दो पहिया वाहन पानी के बीच में बंद हो गए थेकिृषि विभाग द्वारा दी जानकारी अनुसार रूपनगर तथा इसके साथ लगते नजदीक क्षेत्रों में ही भारी वर्षा हुई है जबकि श्री आनंदपुर साहिब, मोरिंड़ा, नूरपुरबेदी में वर्षा नामात्र हुई है। आज का अधिकतम तापमन 34 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।