Site icon Dainik Savera Times

बावा हैनरी ने दिनेश ढल्ल और भाजपा पर साधा निशाना

Henry took aim at the BJP : बठिंडा। आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिनेश ढल्ल पर कांग्रेस विधायक बावा हैनरी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने ढल्ल के बार-बार पार्टी बदलने पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दल बदलने वालों को भाजपा पनाह दे रही है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000557642.mp4

इस दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिसे कोई नहीं संभालता उसे भाजपा संभालती है। दिनेश ढल्ल को लेकर कहाकि उन्होंने राजनीतिक करियर में ऐसी कोई पार्टी नहीं छोड़ी जिस पार्टी में वह शामिल ना हुए हो। बावा ने कहाकि 5 सप्ताह पहले जब दिनेश ढल्ल को हलका इंचार्ज के पद से हटा दिया था तो उसके बाद वह भाजपा का दामन थामने पर कहने लगे कि पार्टी में उनका दम घुट रहा है। बावा ने कहा कि आप पार्टी द्वारा पद से हटाने पर दिनेश ढल्ल का दम घुटने लगा था। उन्होंने कहाकि भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है, जिसे कोई पार्टी नहीं संभालती उसे भाजपा संभाल लेती है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000557645.mp4

दिनेश ढल्ल पहले कांग्रेस में रहे और उसके बाद अकाली दल में शामिल हुए, फिर आजाद रहकर चुनाव लड़े और बाद में आप पार्टी में शामिल हो गए, अब भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया। दिनेश ढल्ल को इसके बाद अब समाजवादी पार्टी या तामिलनाडू पार्टी का हाथ पकड़ना पड़ेंगा, क्योंकि अब सारी पार्टियों में घूमने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। कमल का फूल उनके लिए खिलता है जो सारे भ्रष्टाचार करने के बाद अपने आप को बचाना चाहते है।

Exit mobile version