Site icon Dainik Savera Times

BSF-Police के ज्वाइंट ऑपरेशन में अलग-अलग जिलों से हेरोइन और ड्रोन बरामद

तरन तारन: बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव कलसियां, जिला तरनतारन के बाहरी इलाके में शुरू किए गए एक संयुक्त तलाशी अभियान में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। तलाशी के दौरान सैनिकों ने गांव कलसियां, तरनतारन से सटे खेत से पीले चिपकने वाले टेप में लिपटे 1 बड़े आकार के पैकेट को बरामद किया। जिसमें 4 पैकेट हेरोइन (कुल वजन 4.354 किलोग्राम) होने का संदेह था। ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करने की तस्करों की एक और कोशिश को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया।

अमृतसर से ड्रोन बरामद
इसी तरह एक ड्रोन की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव अटारी, अमृतसर के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान खेत से पूरी तरह से टूटी हुई स्थिति में एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर है।

Exit mobile version