Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp काल कर मंगवाते थे हेरोइन, 1.762kg हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

August 31, 2023

WhatsApp काल कर मंगवाते थे हेरोइन, 1.762kg हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से संपर्क स्थापित कर वाट्सएप काल करके ड्रोन से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गुरलाल सिंह उर्फ लाली निवासी गांव बुर्ज 169 व लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी गांव कलस (थाना सराय अमानत खां) के तौर पर हुई है। दोनों आरोपितों से 1 किलो 762 ग्राम हेरोइन व एक मोटरसाइकिल के अलावा दो मोबाइल फोन बरामद करके उनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

एसपी (आइ) विशालजीत सिंह ने बताया कि थाना खालड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में हाल में ड्रोन से हेरोइन की खेप मंगवाई गई। है। नशा तस्कर खेप ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी (आइ) विशालजीत सिंह ने बताया कि लाली व लव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाने, मंगवाई गई हेरोइन ठिकाने लगाने व ड्रोन कब व किस दिशा में आएगा, इस संबंध में कई कोडवर्ड मुहैया करवाए गए हैं। इनका पता लगाने लिए दोनों तस्करों के मोबाइलों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन नशा तस्करों पर कितने और मामले दर्ज हैं। इस पर डीएसपी प्रीतइंदर सिंह की अगुआई में नाकाबंदी करके मोटरसाइकिल पर सवार दो नशा तस्करों को काबू किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें