जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पंजाब के सीमावर्ती इलकों से पिछले 24 घंटों दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में एक ड्रोन और दस करोड़ मूल्य के दो हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम, बीएसएफ और पंजाब पुलिस के एक संयुक्त तलाशी अभियान के तहत तरनतारन जिले के गांव डल के पास एक खेत से एक डीजेआई माविक क्लासिक 3 ड्रोन के साथ-साथ एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 558 ग्राम) बरामद की गई।
Acting on reliable information of the BSF intelligence wing, vigilant BSF troops in collaboration with the Punjab Police recovered 01 drone and 02 heroin packets in two incidents in the last 24 hours. Yesterday evening, a joint search operation of BSF and Punjab police led to the… pic.twitter.com/nCDvEutrlQ
— ANI (@ANI) April 26, 2025
इसी प्रकार, आज सुबह, पंजाब पुलिस के साथ मिलकर बीएसएफ जवानों द्वारा की गई संयुक्त तलाशी के दौरान फिरोजपुर जिले के गांव चूड़ी वाला के पास एक खेत से संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 560 ग्राम) का एक पैकेट बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें: अजय देवगन ने खरीदी नई Mercedes-Benz V-Class, कीमत सहित जानें गाड़ी की खासियत
मेष: दिन शुभ रहेगा...