Site icon Dainik Savera Times

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से करोड़ों की हेरोइन बरामद

फाजिल्का: भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करोड़ों की हेरोइन बरामद की गई है। बीएसएफ के जवानों ने बताया कि इस नशे की खेप को ड्रोन के जरिए भारत पहुंचाया गया। जवानों ने इस दौरान ड्रोन पर 4 राउंड फायर किए। जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और नशे की खेप को बरामद किया गया। 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ एक ब्लिंकर भी बरामद किया गया, जिसमें 2 बैटरी भी थी। बता दें कि इस ब्लिंकर को तस्करों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है ताकि रात के समय में पता लग सके कि खेप कहां पड़ी है।

Exit mobile version