पंजाब में NEET री-एग्जाम के लिए हाई अलर्ट: CAPF की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

पंजाब में होने जा रहे NEET-UG री-एग्जाम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने जिला प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं।