Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

High Court के मुख्य न्यायाधीश ने गिद्दड़बाहा में नए अदालत परिसर का किया ऑनलाइन उद्घाटन

August 19, 2023

High Court के मुख्य न्यायाधीश ने गिद्दड़बाहा में नए अदालत परिसर का किया ऑनलाइन उद्घाटन

चंडीगढ़/गिद्दड़बाहा: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने ऑनलाइन मोड के माध्यम से गिद्दड़बाहा में नवनिर्मित अदालत परिसर और आवासीय ब्लॉक का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उनके साथ हाई कोर्ट की बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन माननीय जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालियां और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अन्य जज भी मौजूद थे। वहीं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश त्रिभुवन दहिया, जो श्री मुक्तसर साहिब सेशन डिविजन के प्रशासनिक न्यायाधीश भी हैं, इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से गिद्दड़बाहा पहुंचे।

यह भी पढ़े :- Vigilance ने रिश्वत मामले में फरार ASI Gurmeet Singh को किया गिरफ्तार

इस नए परिसर के उद्घाटन के लिए आयोजित एक प्रभावशाली समारोह में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश त्रिभुवन दहिया ने नए न्यायालय परिसर के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि यह नया न्यायालय परिसर न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। उन्होंने इस परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे सभी के लिए न्याय की हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने में हमारी क्षमताएं और बढ़ेंगी। उन्होंने यहां पौधारोपण भी किया और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें