Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

डेरा मुखी को बार-बार दी जा रही पैरोल या फरलो पर High Court ने उठाए सवाल

December 13, 2023

डेरा मुखी को बार-बार दी जा रही पैरोल या फरलो पर High Court ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ (नीरू) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा, पहले सरकार यह बताए की उनके पास कितने कैदियों को पैरोल और फरलो की अर्जियां आई हैं और उसमे से कितनों को पैरोल और फारलो दी गई है। हालांकि सरकार ने कहा की यह हर केस पर ही तय किया जाता है, डेरा मुखी हार्ड कोर क्रिमिनल नही है। बावजूद इसके हाईकोर्ट ने अब हरियाणा सरकार से यह जानकारी मांग ली है।

जिस केस में डेरा मुखी राम रहीम को दोषी करार दिया गया है उसी अपराध के अन्य कितने दोषियों को आज तक पैरोल और फरलो दी गई है और कितनी अर्जियां अब तक पेंडिंग हैं, पहले इसकी जानकारी दी जाए।

बता दें डेरा मुखी को बार बार दी जा रही पैरोल के खिलाफ एसजीपीसी और लॉयर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स ने याचिका दायर की हुई है। याचिकाकर्ता ने कहा, बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी है डेरा मुखी, बावजूद इसके पैरोल के दौरान प्रवचन दे रहा है। अभी भी उसके खिलाफ बेअदबी और डेरे में साधूओं को नपुंसक बनाने के मामले चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें