पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चंडीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सुनवाई हुई। पंजाब के सीएम की रिहाइश के सामने आखिर क्यों भारी बैरिकेड की गई है। इस मामले लेकर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा है। सीएम रिहाइश के सामने भारी बैरिकेटिंग की गई हैं जिसके चलते सड़क बंद है। सड़क बंद होने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं है और लोगों को काफी परेशानी होती है।