Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 2 महिलाएं घायल

October 17, 2025

तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 2 महिलाएं घायल

जालंधर कैंट: जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडिंग के पास एक तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक्टिवा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा निवासी सुदेश और मनदीप एक्टिवा (पी बी 78-4884) पर फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रही थीं। तेज रफ्तार के कारण एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे दोनों महिलाएं उछलकर हाईवे के बीच लगे डब्ल्यू-बीम क्रैश बैरियर के अंदर जा गिरीं। राहगीरों ने मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला और एम्बुलैंस से उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Himachal: बिलासपुर के झंडूता में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, विशेष समुदाय के किशोर हिरासत में

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें