जालंधर कैंट: जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडिंग के पास एक तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक्टिवा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा निवासी सुदेश और मनदीप एक्टिवा (पी बी 78-4884) पर फगवाड़ा से जालंधर की ओर आ रही थीं। तेज रफ्तार के कारण एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे दोनों महिलाएं उछलकर हाईवे के बीच लगे डब्ल्यू-बीम क्रैश बैरियर के अंदर जा गिरीं। राहगीरों ने मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला और एम्बुलैंस से उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया।
तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 2 महिलाएं घायल

