Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार कारों और ऑटो रिक्शा की हुई टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

जालंधर : जालंधर के न्यू जवाहर नगर के पास दो कारों और एक रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया। हादसे के समय दोनों वाहन इतनी तेज गति से चल रहे थे कि एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दूसरा वाहन एक मकान से टकराकर पलट गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा ईडी दफ्तर के सामने वाली गली न्यू जवाहर नगर में हुआ। कारों के बीच में आए घायल रिक्शा चालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग तुरंत बाहर निकल आए।

घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई। एक कार सिमरन नाम की महिला चालक चला रही थी। वहीं, दूसरी कार स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के मालिक की थी। दोनों कारों की स्पीड ज्यादा थी, लेकिन दोनों कारों के एयरबैग खुलने से दोनों की टक्कर होते-होते बच गई।

Exit mobile version