Site icon Dainik Savera Times

आज से हिमांशु अग्रवाल संभालेंगे लुधियाना के नए DC का कार्यभार, दो बार मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान

Himanshu Agarwal will take charge as new DC

Himanshu Agarwal will take charge as new DC

पंजाब डेस्क: लुधियाना जिले को आज नया डिप्टी कमिश्नर (DC) मिलने जा रहा है। IAS अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल आज दोपहर अपना कार्यभार संभालेंगे। पंजाब सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें लुधियाना का नया DC नियुक्त किया गया है। वहीं, मौजूदा डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन का तबादला पटियाला कर दिया गया है।

कार्यभार संभालने के बाद नए DC जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। उनके सामने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर कई अहम जिम्मेदारियां रहेंगी।

2014 बैच के IAS अधिकारी हैं हिमांशु अग्रवाल

डॉ. हिमांशु अग्रवाल 2014 बैच के पंजाब कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 28वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भी वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।

अमृतसर, मोहाली और जालंधर में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

हिमांशु अग्रवाल को पंजाब के कई महत्वपूर्ण जिलों में प्रशासनिक कामकाज का अनुभव है। वह अमृतसर में ADC (जनरल), मोहाली में ADC (डेवलपमेंट) और होशियारपुर में SDM के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा गुरदासपुर, जालंधर और फाजिल्का में भी उन्होंने महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। अप्रैल 2026 में उन्हें पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया था। अब सरकार ने उन्हें औद्योगिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें…

दो बार मिल चुका है बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर का सम्मान

हिमांशु अग्रवाल के प्रशासनिक करियर में चुनाव प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सम्मान भी शामिल हैं। उन्हें दो बार बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अलावा इन्वेस्ट पंजाब के तहत उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिला है। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेना प्रमुख की ओर से भी उन्हें विशेष सम्मान दिया गया था।

Exit mobile version