Site icon Dainik Savera Times

अनुराधा से बनी सतवीर कौर, हिन्दू लड़की शादी करवा बनी निहंग

लुधियाना : निहंग पहरावे में नजर आ रहे यह पति-पत्नी लुधियाना शहर के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि तस्वीर में नजर आ रही लड़की असल में एक हिंदू परिवार से सम्बन्ध रखती है जिसका नाम अनुराधा चौधरी था लेकिन अब वह अमृतपान कर निहंग बन गई है और उसका नाम सतबीर कौर है। वहीं उसका पति, जो पहले मोना था, वह भवप्रीत से महाकाल सिंह बन गया।

सतवीर कौर ने कहा कि वह हरियाणा की रहने वाली हैं। उसने अपनी स्नातक की पढ़ाई कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से की। उसका परिवार हिंदू है लेकिन शादी के बाद जब वह लुधियाना आईं तो कुछ समय बाद गुरु से जुड़ गईं। जब वह और उसका पति हजूर साहिब गए तो वहां अमृतपान करके सिंह सज गए और अब गुरु वाले के रूप में सेवा कर रहे हैं।

Exit mobile version