Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भागकर अमृतसर आए हिंदू सिखों ने CAA लागू पर मनाई खुशी,PM का किया धन्यवाद

अमृतसर: पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भागकर अमृतसर आए हिंदू सिखों ने CAA लागू पर खुशी मनाई है। अमृतसर में लगभग 150 हिंदू सिख परिवार हैं। वे 2005 से यहां हैं और अपना व्यवसाय कर रहे हैं। इसके साथ इतने ही हिंदू सिख परिवारों को हर साल अपना वीजा प्राप्त करना पड़ता है। ये परिवार पाकिस्तान के पेशावर, सिंध और अफगानिस्तान के काबुल से आए थे।

वही दैनिक सवेरा की टीम से बातचीत में बताया कि भारत में सीएए लागू होने से पाकिस्तान/अफगानिस्तान से आए एना परिवारों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जिससे एना परिवार में खुशी की लहर है। दैनिक सवेरा से बात करते हुए पाकिस्तान के पेशावर, सिंध, अफगानिस्तान के काबुल से आए शिव कुमार, गुलजारी लाल शर्मा, सुरवीर सिंह ने सीएए लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version