Site icon Dainik Savera Times

किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर मोहर : तरुण चुघ

Historic : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ौतरी को किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षो के सेवा, सुशासन और संकल्प की उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जिसमें किसानों को केवल सहायता नहीं, सम्मान मिला है।

चुघ ने कहा कि प्रधानसेवक के रूप में बीते 11 वर्षो में मोदी ने किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में स्थायी और समावेशी परिवर्तन लाने का कार्य किया है। एमएसपी में यह अभूतपूर्व बढ़ौतरी सिर्फ आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि मोदी सरकार के ‘अन्नदाता सम्मान’ विजन की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत को फ्राजाइल फाइव में गिना जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

यही नहीं, भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी धमक और चमक दोनों को सिद्ध किया है। चुघ ने कहा, ‘मोदी युग में विकास केवल आंकड़ों की नहीं, जनविश्वास और जनभागीदारी की कहानी है। भारत की पहचान अब गरीबी नहीं, प्रगति है। आज किसान केवल निवेदनकर्ता नहीं, नीति निर्माण में भागीदार बन चुके हैं। बाजरा, तुअर, उड़द, तिल, रागी, कपास जैसी फसलों के एमएसपी में वृद्धि से यह स्पष्ट हे कि मोदी सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन नहीं, किसान की समृद्धि है।

Exit mobile version