Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महंगाई की मार : चीनी-तेल के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट, व्यापारी का आया बयान

August 24, 2026

महंगाई की मार : चीनी-तेल के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट, व्यापारी का आया बयान

जालंधर: चीनी और गुड़ के दामों में बढ़ौतरी के साथ सरसों के तेल, रिफाइंड और घी के दामों भी बढ़ौतरी हो गई। ऐसे में एक साथ दामों में बढ़ौतरी होने से लोगों के घर का बजट हिट गया। ऐसे में रक्षाबंधन समेत कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमत पर भी असर पड़ेगा।

मामले की जानकारी देते हुए व्यापारी नीरज ने बताया कि चीनी 20 रुपये किलो तक बढ़कर अब 68 से 70 के रिकार्ड स्तर पर पहुंची है तो वहीं गुड़ भी 15 रुपये की छलांग लगाकर 65 रुपये किलो के शीर्ष स्तर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 2 माह पहले 45 से 48 रुपए चीनी मिलती और अब वह 68 से 70 रुपए पहुंच गई है। 5 दिनों में ही गुड़ और चीनी के बढ़ते दामों ने छोटे दुकानदारों की नींद छीन ली है।

इसी के साथ सरसों का तेल, रिफाइंड और घी के 20 रुपए बढ़ गए है। रिफाइंड का पैकेट पहले 130 रुपए में मिलता था और अब उसका दाम 150 रुपए पैकेट हो गया है। वहीं सरसों का तेल 175 की बोतल अब 195 रुपए पहुंच गई।

इसी तरह घी का पैकेट भी 20 रुपए बढ़ गया है। व्यापारी के अनुसार अब बिक्री में कमी आई है। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में गुड़ का औसत भाव 777 रुपये चढ़कर 5,570 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

व्यापारी के अनुसार कि चीनी के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। बादाम 900 से बढ़कर 1,050 रुपये किलो और नमकीन पिस्ता 1,200 से बढ़कर 1,500 रुपये किलो पहुंच गया है।

सरसों का तेल, घी, दाल और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में भी तेजी आई है। वहीं, चना दाल की औसत कीमत 106 रुपये और मसूर दाल की 78 रुपये बढ़ गयी। तुअर दाल 17 रुपये और मूंग दाल 14 रुपये मजबूत हुई। वहीं मूंगफली तेल 85 रुपये और वनस्पति 37 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें