Site icon Dainik Savera Times

जिला स्तरीय खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

HMV College Wins U-21 Girls’ Kho-Kho Title : जालंधर। खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो, जूडो, फुटबॉल और क्रिकेट के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-21 लड़कियों के खो-खो मुकाबले में एच.एम.वी. कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि देवी सहाय सीनियर सेकंडरी गर्ल्स स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने खेल मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में हेल्पिंग हैंड स्पोर्ट्स क्लब ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि ए.वाई. स्पोर्ट्स अकादमी दूसरे और गांव भठनूरा व ग्राम पंचायत लिद्दरा कॉलोनी साझे तौर पर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-21 (लड़कियों) के मुकाबलों में एच.एम.वी. कॉलेज ने पहला, देवी सहाय सीनियर सेकंडरी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल ब्यास गांव तथा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल ढेसियां काना ने साझे तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

जूडो अंडर-14 लड़कों के 45 किलो भार वर्ग मुकाबले में प्रीतम, जूनियर मॉडल स्कूल ने पहला, सुखदीप, सरकारी मिडिल स्कूल खुरला किंगरा ने दूसरा और इकमजीत सिंह, नकोदर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 (लड़के) 30 किलो भार वर्ग में मोहित, सरकारी मिडिल स्कूल खुरला किंगरा ने पहला, हरमन सिंह ने दूसरा और अरमान, कोट रामदास तथा अरमान, खुरला किंगरा ने साझे तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 (लड़कियों) 40 किलो भार वर्ग मुकाबले में कृतिका, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल नेहरू गार्डन ने पहला, गुरलीन कौर, कैंब्रिज स्कूल ने दूसरा और गुरप्रीत कौर, सरकारी मिडिल स्कूल खुरला किंगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

फुटबॉल अंडर-17 (लड़कों) के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल ने कैंब्रिज स्कूल को 2-0 से हराया। संत बाबा पारख सिंह की टीम ने एम.जी.एन. स्कूल को 2-0 से हराया। फुटबॉल अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में रुड़कां कलां की टीम ने स्किलर फुटबॉल अकादमी को 2-0 से हराया।

इस मौके पर जिला खेल अधिकारी ने कहा कि खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, नौजवानों को खेलों से जोड़ना, उनमें खेल भावना पैदा करना और उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए उचित मंच प्रदान करना है। आज हुए टेनिस मुकाबलों के दौरान ‘आप’ नेता नितिन कोहली खिलाड़ियों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version