Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी विश्व कप की विजेता ट्रॉफी पहुंची पंजाब, CM Mann ने किया स्वागत, सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

December 15, 2022

हॉकी विश्व कप की विजेता ट्रॉफी पहुंची पंजाब, CM Mann ने किया स्वागत, सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़: भारत अगले साल राष्ट्रीय खेल हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। आज विश्व कप विजेता ट्रॉफी पंजाब पहुंची, जिसका मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वागत करते हुए खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, उम्मीद है 1975 की तरह यह ट्रॉफी भारत की झोली में ही पड़े। भारत सहित अन्य देशों के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।

बता दें कि भुवनेश्वर लौटने से पहले प्रतिष्ठित ट्रॉफी 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करेगी। ट्रॉफी इस 21 दिवसीय दौरे में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में घूमते हुए दिसंबर के अंत में ओडिशा लौटेगी, जहां 13 जनवरी 2023 से विश्व कप खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें