Site icon Dainik Savera Times

राखड़ पुन्निया मेले के लिए 18 स्कूलों में 27 से 29 तक छुट्टी

Holidays in 18 schools from the 27th to the 29th. : अमृतसर। राखड़ पुन्निया मेले के मद्देनजर बाबा बकाला साहिब क्षेत्र के 18 स्कूलों में 27 से 29 अगस्त 2026 तक अवकाश रहेगा। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने मेले के दौरान लोगों की सुविधा और क्षेत्र में सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया है। अवकाश के दौरान संबंधित स्कूल बंद रहेंगे और अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  1. सरकारी हाई स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
  2. दशमेश पब्लिक स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
  3. सरकारी मिडिल स्कूल, छापियांवाली, अमृतसर
  4. सरकारी मिडिल स्कूल, उमरानंगल, अमृतसर
  5. सरकारी मिडिल स्कूल, ठठियां, अमृतसर
  6. माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
  7. जी.टी.बी. स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
  8. न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल, छापियांवाली, अमृतसर
  9. सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, ठठियां, अमृतसर
  10. संत माझा सिंह करमजोत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबा बकाला, अमृतसर
  11. सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सठियाला, अमृतसर
  12. सरकारी कन्या हाई स्कूल, सठियाला, अमृतसर
  13. सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, बाबा बकाला (लड़के)
  14. सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, छापियांवाली, अमृतसर
  15. सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, उमरानंगल, अमृतसर
  16. सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, ठठियां, अमृतसर
  17. सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सठियाला (लड़के)
  18. सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, सठियाला (उत्तरी)

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश राखड़ पुन्निया मेले के संबंध में बाबा बकाला साहिब क्षेत्र में लोगों की सुविधा तथा सुचारू प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।

Exit mobile version