Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की हुई बढोत्तरी: इस तारीख तक स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां

कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ रहे कोहरे के कारण 21 जनवरी तक 5वीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। जबकि 6वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल खुलेंगे रहेंगे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश के पांचवीं कक्षा तक के सभी प्राथमिक विद्यालयों (सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त एवं निजी) ) 15 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक बंद रहेगा।

राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी) कल से नियमित सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कोई भी डबल शिफ्ट स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

बता दें कि इससे पहले पंजाब में प्रशासन ने 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया था। लेकिन मौसम और ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है।

Exit mobile version