Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में हुड़दंग मचा रहे विदेशी छात्रों की कार डिवाइडर से टकराई, लगी आग

January 10, 2024

लुधियाना में हुड़दंग मचा रहे विदेशी छात्रों की कार डिवाइडर से टकराई, लगी आग

लुधियानाः लुधियाना के फिरोजपुर रोड़ पर अयाली चुंगी चौक के पास देर रात एक कार को डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। कार में तीन नाईजीरियन छात्र सवार थे। यह तीनों रात को कार में सवार होकर मस्ती करते हुए खूब हुड़जंग मचा रहे थे। इतने में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद अचानक इसमें आग लग गई। तीनों विदेशी छात्र कार को आग लगने बाद झट से बाहर निकल आए और मौके से फरार सो फरार हो गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी कते भी हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

धमाके के बाद लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब विदेशी छात्र कार में हुड़दंग मचाते हुए जा रहे थे और कार अनियंत्रत होकर डिवाइडर से टकराई तो उसमें एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही कार में एकदम आग लग गई। आग लगते ही छात्र कार से छलांगे लगाकर मौके से फरार गए। लोगों का कहना है कि इस हादसे में एक छात्र को चोटें आई हैं। लेकिन उसके साथी उसे अपने साथ ले गए। हादसे के बाद फिरोजपुर रोड़ पर देर रात वाहनों का काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस जांच में जुट गई है कि कार किसकी थी और इसमें मस्ती करने वाले छात्र कौन थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें