Site icon Dainik Savera Times

Chicken Corners वालों की बढ़ी गुंडागर्दी, तेजधार हथियारों से किया परिवार पर हमला, पति-पत्नी और बेटा घायल

लुधियाना: जिले के ताजपुर रोड स्थित एक चिकन कॉर्नर के लोगों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ितों ने बताया कि ताजपुर रोड पर जग्गी चिकन कॉर्नर है, जो अवैध रूप से लोगों को शराब परोसता है और आए दिन नशे में धुत लोग सड़क पर शोर-शराबा और गाली-गलौज करते हैं, जिसकी शिकायत मोह्हले वालों ने कई बार चिकन कॉर्नरर्स के मालिकों को की।

बात को समझने के बजाए वो लोगों के साथ उल्टा लड़ने लगतें है। पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि आज सुबह साढ़े नौ बजे भी एक शराबी उसके घर के बाहर उल्टियां कर रहा था, जब उसने इसकी शिकायत चिकन कॉर्नर पर की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया,धर्मवीर ने बताया कि जब उसकी पत्नी और बेटा जब बचाव के लिए आगे आया तो उक्त हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया,

इस मामले की पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version