Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार बनी काल! अमृतसर में पुल की रेलिंग से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

अमृतसर में पुल की रेलिंग से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

Amritsar Accident

पंजाब डेस्कः पंजाब के अमृतसर बाइपास पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देर रात माहलां पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार बीती रात तकरीबन डेढ़ बजे पिंड लोपोके की तरफ से आ रही एक कार तेज गति में अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का इंजन तक अलग हो गया और तकरीबन 100 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ंः- तेज रफ्तार बनी काल! अमृतसर में पुल की रेलिंग से टकराई कार, 3 युवकों की मौत

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि कार में सवार चारों युवक गांव लोपोके की ओर से आ रहे थे। कार की हालत देख इसे तेज रफ्तार का कहर माना जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि कार सवार युवकों के परिजनों की सूचना दे दी है। घटना की जांच की जा रही है। हालांकि हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें :-CM Nayab Saini खरीफ की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे का कर रहे वितरण,LIVE

मरने वालों की पहचान

घायल युवक की पहचान

सुंनी निवासी चक मिश्री खां

Exit mobile version