Site icon Dainik Savera Times

होशियारपुर नगर निगम ने पॉलीथिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, बाजार में कई दुकानों पर की छापेमारी

होशियारपुर। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आज होशियारपुर में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नगर निगम होशियारपुर के साथ मिलकर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर खुद बाजार में आईं और दुकानों पर छापेमारी की।

निगम की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मिलकर दुकानों से गैर-अनुमति योग्य पॉलीथिन जब्त की। उन्होंने लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए कागज या कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version