Site icon Dainik Savera Times

भतीजे ने चाचा पर पांच गोलियां चलाई, हमले में बाल-बाल बचे

Crime News

Crime News

Hoshiarpur News : पंजाब के होशियारपुर के गांव बोहान में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने आपसी दुश्मनी के कारण अपने चाचा पर पांच गोलियां चलायीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गये। पीड़ति सुखवंत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वह अपने घर के बाहर अपनी कार में बैठा था, तभी उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जो बोहन में ही रहता है, अज्ञात कारणों से दो-तीन बार उसके पास से गुजरा। जैसे ही सिंह गाड़ी से बाहर निकले, आरोपी गुरप्रीत अचानक सामने आया और पांच गोलियां चलायीं। कोई भी गोली हालांकि उन्हें नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गये।

चब्बेवाल थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभजोत कौर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली गोली के खोल बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। निरीक्षक प्रभजोत कौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

 

Exit mobile version