Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hoshiarpur Road Accident: फूड स्ट्रीट में दो गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर, कार में बैठे लोगों को आई मामूली चोटें

June 13, 2024

Hoshiarpur Road Accident:  फूड स्ट्रीट में दो गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर, कार में बैठे लोगों को आई मामूली चोटें

होशियारपुर(सुरिंदर) : शहर के फूड स्ट्रीट में दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन गनीमत ये रही कि गाड़ियों में बैठे लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं। हादसे की आवाज सुनकर लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिन्होंने तुरंत लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह उन्होंने गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनी और टक्कर इतनी भयानक थी मानो कोई बम फट गया हो। लोगो ने तुंरत गाड़ियों में बैठे लोगो को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी नानक सिंह ने बताया कि परिवार तरनतारन से एक धार्मिक स्थल पर जा रहा था और दूसरी गाड़ी होशियारपुर के मोहल्ला आकाश कॉलोनी की है। इस हादसे में गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें