Site icon Dainik Savera Times

होशियारपुर: दुकान में काम करने वाले युवकों ने मालिक को लगाया 40 लाख का चूना, 4 नामजद

होशियारपुर (गिल सतीश) : दुकान में काम कर रहे चार युवकों की तरफ से हम सलाह होकर दुकान से धीरे- धीरे कीमती सामान चोरी करके दुकान मालिक को 40 लाख का चूना लगाने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में अमित जैन निवासी नई आबादी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका रिटेल और होलसेल का काम है जिसके चलते वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जेवर हार शिंगार का सामान बेचने का धंधा करता है। उसकी दुकान पर चार युवक दीपक निवासी शेरगढ़,दविंदर कुमार,रवि कुमार और हरमेश निवासी रिशी नगर काम काम करते है।

पिछले कुछ समय से उसकी दुकान से लगातार सामान चोरी हो रहा था। मगर उनके पास किसी भी कारिंदे के खिलाफ सामान चोरी करने का कोई सबूत नहीं था। उसने दुकान में खुफिया सीसीटीवी लगा दिए। जिसमें धीरे-धीरे पता चला कि उक्त चोरी दुकान में काम कर रहे कारिंदों की तरफ से ही की जा रही है।

उसकी तरफ से लगाए हिसाब से पता चला कि उक्त कारिंदे अब तक उसे 40 लाख रुपए का चूना लगा चुके है। थाना सिटी के एएसआई नानक सिंह ने दुकान मालिक अमित जैन के बयान पर चारों कारिंदों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताए जाते है।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

Exit mobile version