Host Grand Shyam Bhajan Sandhya on Nov 21 : मोगा। समूह श्याम प्रेमियों की ओर से 21 नवंबर को पुरानी दाना मंडी में पांचवीं ‘मन की बात, सांवरे के साथ’ विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
आयोजन के निमंत्रण कार्ड श्री सनातन धर्म मंदिर में श्याम बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद अर्पित किए गए। कार्यक्रम से पहले 20 नवंबर को शहर में भव्य निशान व कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस मौके पर समूह श्याम प्रेमियों ने पंडित पवन कुमार गौड़ के नेतृत्व में श्याम बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर श्याम बाबा को निमंत्रण कार्ड अर्पित किया। इस मौके पर समूह श्याम प्रेमी प्रेम सिंगल, दीपक, पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, रविंदर सी.ए, पवन कुमार अग्रवाल, मनोज जिंदल, अमित गर्ग, विशाल अग्रवाल, कुमार गौरव मित्तल, अमृत गोयल, गोल्डी, गगन कांसल, राहुल वर्मा, साहिल सिंगल, प्रेम जिंदल, इंजी. जनेश गर्ग, सुदांशु जिंदल, अंकित सिंगल, अमित सिंगल, सोहन लाल, नरेश माहेश्वरी, रघु जिंदल, वरुण गुप्ता, विक्की जिंदल, पारुष गर्ग, संदीप सिंगला, साहिल सिंगला, गगन मित्तल, हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अमित सिंगल, विपिन सिंगला, अरुण मनचंदा, विनीश गर्ग, सुमित कुमार के अलावा शहर की धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व श्याम प्रेमी मौजूद थे।
इस मौके पर श्याम प्रेमी अंकुर गुप्ता, गगन मित्तल, अमित सिंगला, हनी अग्रवाल ने बताया कि 21 नवंबर को पुरानी दाना मंडी मोगा में आयोजित की जाने वाली पांचवीं ‘मन की बात, सांवरे के साथ’ भजन संध्या के उपलक्ष्य में 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान व कलश शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। इस भव्य निशान शोभा यात्रा व भजन संध्या को लेकर शहर निवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समागम की तैयारियां जोरशोर से आरंभ कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि भव्य निशान शोभा यात्रा में श्याम बाबा का दरबार, अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगा। इसके इलावा 21 नवंबर को आयोजित होने वाली भजन संध्या में भजन सम्राट सुप्रसिद्ध रसिक संत बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज श्रीधाम वृंदावन धाम वाले, भजन गायक शिवम रावल इंदौर वाले, भजन गायिका तृप्तिी लड्डा जयपुर वाली श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। इस मौके पर मंच का संचालक राजेश गोयल रिंकू सिरसा वाले करेंगे। इस मौके पर श्याम प्रेमियों ने शहर निवासियों को विशाल निशान यात्रा व भजन संध्या में शामिल होने की अपील की।

