मंडी गोबिंदगढ़: अमलोह रोड स्थित एक होटल मालिक पर कातिलाना हमला करने के आरोप में मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है जिनमें दो अज्ञात आरोपी भी शामिल हैं। सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में उपचाराधीन पीड़ित रणदीप सिंह ने बताया कि वह परसों अपने रैस्टोरैंट से खाना खाकर रात के समय जैसे ही अपनी कार से घर को जा रहा था तो बीच रास्ते में एक बाइक सवार ने पीछे से आकर उनकी गाड़ी रोक ली और गाड़ी से नीचे उतरने को कहा जब वह गाड़ी के नीचे उतरे तो पीछे से आए तीन-चार लोगों ने उसकी पीठ पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में दाखिल करवाना पड़ा।
आज सिविल अस्पताल में उच्चारण रणदीप सिंह का हाल जाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के महासचिव गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना उनका हाल जाने पहुंचे उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह इस मुद्दे को लेकर संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ शहर में लूट-खसूट, हथियारों से हमला करना, मारना पीटना आम बात हो गई है जिस पर काबू करना पुलिस के बस से बाहर हो रहा है उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। उधर, मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने कहा कि होटल मालिक रणदीप सिंह के मामले में हमने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है जिनमें आरोपी गोपी, अरिपंदर, अनमोल और दो ना मालूम लोगों के नाम शामिल हैं। पीड़ित को बनता इंसाफ दिलवाया जाएगा।

