Site icon Dainik Savera Times

होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 5 लड़कियां गिरफ्तार

अमृतसर: थाना बी डिवीजन की पुलिस ने तरनतारन रोड पर चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। होटल ग्रैंड वाटिका में छापामारी कर पांच लड़कियों को बरामद किया गया है। होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। तरनतारन रोड पर नामधारी धर्मकांटे के नजदीक शहीद ऊधम सिंह नगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रिहायशी इलाके में गै्रंड वाटिका होटल बनाया गया है। पिछले कई महीनों से इस होटल में केवल जिस्मफरोशी का अड्डा चलाया जा रहा था। अलग-अलग शहरों से लड़कियों को बुला कर वहां पर पक्के तौर पर बिठाया था। सारा दिन वहां पर ग्राहकों की लाइन लगी रहती थी। इलाके के लोग बहुत परेशान थे। थाना बी डिवीजन के एसएचओ इंस्पैक्टर बलजिंदर सिंह औलख के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी, इस होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। उन्होंने अपनी टीम के साथ छापामारी की। इस छापामारी के दौरान होटल चला रहे अमरीक निंवासी गंड्डा सिंह कालोनी गली नंबर 6 तरनतारन रोड को गिरफ्तार कर लिया। इस के अलावा मौके पर पांच लड़कियों को भी बरामद किया गया है। थाना बी डिवीजन में बदकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस वाले करते थे हफ्ता वसूली:-

होटल ग्रैंड वाटिका में जिस्मफरोशी का अड्डा सरेआम चल रहा था। इलाके के लोगों ने बताया है कि पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती थी। वर्दी में पुलिस वाले आते थे। हफ्ताह वसूली कर चले जाते थे।

20 हजार से शुरू हुआ अब 1 लाख देता था:-

यह भी पता चला है कि होटल ग्रैंड वाटिका का मालिक अमरीक सिंह ने रिहायशी इलाके में जब होटल बनाया तो वहां पर कोई भी सैलानी, श्रद्धालु या आम व्यक्ति कमरा किराए पर लेने के लिए नहीं आता था। इस होटल को जिस्मफरोशी के धंधे के लिए ही बनाया गया था। तीन साल पहले पुलिस को 20 हजार रूपए महीना देने की शुरूआत की गई। उसका काम इतना बढ़ गया कि अब 1 लाख रूपए महीना दे रहा था।

 

ये भी पढ़ें :- वैश्विक दबाव के बीच बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

Exit mobile version