Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ नगर निगम की होने वाली सदन की बैठक टली, 30 को होने की संभावना

December 27, 2023

चंडीगढ़ नगर निगम की होने वाली सदन की बैठक टली, 30 को होने की संभावना

चंडीगढ़ नगर निगम की होने वाली सदन की बैठक आज ताल दी गई है। वहीं अब इस बैठक के 30 को होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से चार एजेंडों पर चर्चा होनी थी, जिसमें 52वें रोज फेस्टिवल के खर्च और अन्य मुद्दे शामिल हैं। नगर निगम की ओर से जारी आदेश में बैठक को टालने के पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। जारी आदेश में बैठक के लिए अगली तारीफ की घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बैठक 30 दिसंबर को हो सकती है।

जानकारों का कहना है की नगर निगम की आयुक्त अगले कुछ दिनों के लिए शहर में नहीं हैं, जिसकी वजह से बैठक टाली गई है, उनके आने के बाद 30 को बैठक हो सकती है। अगर 30 दिसंबर को बैठक नहीं हुई तो यह जनवरी माह में भी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें